मूलांक 1 अंक शास्त्र का प्रमुख अंक हैं। अंक एक के मूलांक वाले लोगों में शुद्ध ऊर्जा होती है। ऐसे लोगों में तर्क उत्साह, ऊर्जा स्वतंत्रता एवं विश्लेषण करने की क्षमता होती है। मूलांक एक में नेतृत्व की क्षमता औरों से अधिक होती है और यह आत्म विश्वास से भरे हुए होते है।

अपने काम में किसी की दखल अंदाजी पसंद नहीं करते है और यह बोलने में स्पष्टवादी होते है। यह लोग अपनी विशेषताओं को अच्छे ढंग से उजागर करना जानते है। यह लोग अपनी कमियों को छिपाने के लिए अकसर अपनी भावनाओं को दबाकर रखते है। ऐसे लोग साकारात्मक, स्थिर और कलात्मक होते है। यह लोगों का नेतृत्व करते है।

इन्हें अच्छे से पता होता है कि दूसरे लोगों के तक अपने विचार कैसे (बेचने) पहुंचाने है। उनका मुख्य लक्ष्य खुद के कार्य में सफलता हासिल करना होता है। यह योजना बहुत ही अच्छी बनाते है और मित्रों के प्रति वफादार होते है। ऐसे लोग एक समय में कई काम करने की योग्यता रखते है।

इसलिए इन्हें आराम की भी ज्यादा आवश्यकता होती है। ऐसे लोग लक्ष्य और आत्मविश्वास से पूर्ण और स्वतंत्र रहने वाले होते है। मूलांक 1 के व्यक्ति उमंगों से भरे होते है। जैसे की सूर्य को ऊर्जा का स्त्रोत कहा गया है और जीवन के चक्र के प्रवाह का माध्यम माना जाता है।

चोरी हुई वस्तु के बारे में जाने के लिए यहाँ क्लिक करे-

इसी प्रकार मूलांक 1 वाले जातक समाज के अंदर एक महत्वपूर्ण स्थान बनाते है। इन्हें अपने सपनों को साकार करना आता है और यह इनकी विशेषता होती है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में भौतिक साधनों का भरपूर आनंद उठाते हैं। यह अनुशासन प्रिय, ईमानदार होते है। यह हमेशा उच्च कोटी के कार्य करना ही पसंद करते है। किसी के अधीन रह कर कार्य करना इनको पसंद नहीं है। यह स्वभाव से स्वामित्व स्थापित करने वाले होते हैं।


किसी भी वस्तु को पहचानने की क्षमता रखते है। जीवन में हर कठिनाई को चुनौती देने वाले होते है। रिश्ते:- जीवन के शुरुआती सालों में इनके कई निजी रिश्ते होते है। यह सुन्दर लोगों के प्रति आकर्षित होते है। लेकिन शादीशुदा जीवन में जिद्दी स्वभाव के कारण कई प्रकार की परेशानियां हो सकती है।


मूलांक 1 वाले व्यक्ति हमेशा अपने आपको मुख्य भूमिका में रखते हैं। इनसे संबंधित सभी लोगों कि जिम्मेदारियां ये अपने कर्तव्य के साथ जोड़ कर चलते हैं और सभी कि जरुरतों को पुरी करने कि क्षमता रखते हैं। इनके अंदर भीड़ को नियंत्रित करने तथा निर्देशित करने के गुण स्वभाव में होते हैं।

By Tapeshwar Bhardwaj

Tapeshwar Bhardwaj Ji | Founder of A Vastu Solution | Vastu Consultant with 21+ Years of Experience in Traditional Vastu Shastra. Specializing in 16 Directions Vastu Analysis, Residential & Commercial Vastu, Industrial Vastu, Plot Selection, House Map Vastu, Brahma Sthan Analysis, Astrology & Numerology. Providing practical Vastu solutions through traditional principles, Colour Therapy and Metal Remedies, without unnecessary demolition or expensive pyramids. Online Consultations Across India & Worldwide.