3 मूलांक तीन वाले व्यक्ति स्वभाव से शांत होते है। ज्ञान क्षेत्र में भी इनकी रुचि होती है। अपने स्वभाव के प्रभाव से लोगों को प्रसन्न करना इनकी आद्दत में होता हैं। अपने आप को धार्मिक भावनाओं में रखते है। मोटिवेटर होते है, अच्छे कौंसलर और हीलर होते है। सोचने की क्षमता अधिक होती है। तेज दिमाग वाले होते है।

अंक दो का परिचय जानने के लिए यहां क्लिक करें-

मित्र बनाने की कला कोई इनसे सिखे। इसी कारण इन्हें समाज में प्रशंसा मिलती है। अनुशासन प्रिय होते है। हकुमत करने की इच्छा रखने वाले होते है। किसी भी विषय को समझने की क्षमता होती है। तर्क एवं ज्ञान की शक्ति अच्छी होती है। दूसरों की भलाई और दान पुण्य करते है। दूसरों को सच्ची सलाह देना अपना धर्म समझते है।

यह स्वभाव में शांत और सत्य के मार्ग पर चलने वाले होते है। सत्य के मार्ग पर चलते हुए कष्ट को भी सहन करेंगे और विजय हासिल करते है। यह एक संघर्षशील व्यक्ति के रुप में जाने जाते है, इनकी विचार धारा अलग रहती है और जमाने में यह आगे की सोचते है। अगर यह शत्रुता कम पैदा करें तो अधिक सफलता मिलती है।

सामाज में अच्छी पहचान प्राप्त करते है। नए-नए कार्य करने का शौक होता है। शिक्षा, धार्मिक कार्यों में रुचि रखते है। इनकी भाषा अच्छी होती है और बुद्धिजीवी होते है। हसंमुख स्वभाव के होते है, नई-नई योजनाएं और खुद को महत्वपूर्ण बनाकर रखते है। इन्हें ज्यादा घूमना पसंद नहीं। कल्पना शक्ति भरपूर होती है। दूसरों की सहायता के लिए उत्साहित होते है। अपने परिवार को महत्व देते है।

रोगः- मोटापा, लीवर के रोग, जौड़ो का दर्द, गठिया, रिश्ते:- अपने रिश्तों में ईमानदारी से रखते है। उदार हृदय वाले होते है। जीवन साथी को सम्मान देते है।

By Tapeshwar Bhardwaj

Tapeshwar Bhardwaj Ji | Founder of A Vastu Solution | Vastu Consultant with 21+ Years of Experience in Traditional Vastu Shastra. Specializing in 16 Directions Vastu Analysis, Residential & Commercial Vastu, Industrial Vastu, Plot Selection, House Map Vastu, Brahma Sthan Analysis, Astrology & Numerology. Providing practical Vastu solutions through traditional principles, Colour Therapy and Metal Remedies, without unnecessary demolition or expensive pyramids. Online Consultations Across India & Worldwide.