नया अनाज खरीदने का मुहूर्त।

नया अन्न खरीद मुहूर्त का प्रयोजन है वर्ष भर के लिए अनाज खरीद कर भंडारण करना। अनाज भंडारण करने से घर में लक्ष्मी का वास रहता है।

जो लोग पुरे वर्ष का अनाज इक्ट्ठा खरीद कर घर पर भंडारण रखते हैं। यह मुहूर्त उनके लिए होता है।

यह व्यवसाय के लिए यह मुहूर्त नहीं है।

किसान कभी कभी अपने खेत में दुसरी फसलों को उगाते और खाने का अनाज दुसरो से लेकर भंडारण करते हैं यह मुहूर्त उनके लिए भी होता है।

अनाज के लेन देन का मुहूर्त ।

नक्षत्र :- उत्तराफाल्गुनी, विशाखा, उत्तराषाढा , धनिष्ठा , शतभिषा, उत्तरा भाद्रपदा।

तिथि:- रिक्ता, अमावस्या, श्राद्ध, होलाष्ट वर्जित है।

वार :- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार।

बिना देखे अनाज नही खरीदना चाहिए। भंडारण करते समय अनाज कि सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें, जिससे अनाज को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके।

मुहूर्त निकलवाने के लिए नामाकन करे-