एक अंक वाले ऐसे लोगों में शुद्ध ऊर्जा होती है। ऐसे लोगों में तर्क उत्साह, ऊर्जा स्वतंत्रता एवं विशलेषन करने की क्षमता होती है। इनमें नेतृत्व की क्षमता भी होती है और यह आत्म विश्वास से भरे हुए होते है। अपने काम में किसी की दखल अंदाजी पसंद नहीं करते है और यह बोलने में स्पष्टवादी होते है।

यह लोग अपनी विशेषताओं को अच्छे ढंग से उजागर करना जानते है। यह लोग अपनी कमियों को छिपाने के लिए अकसर अपनी भावनाओं को दबाकर रखते है। ऐसे लोग अपने निर्णय को अपने प्रभावशाली समय पर लेते हैं। ऐसे लोग साकारात्मक, स्थिर और कलात्मक होते है। यह लोगों का नेतृत्व करते है।

अंक दो का परिचय जानने के लिए यहां क्लिक करें-

इन्हें अच्छे से पता होता है कि दूसरे लोगों के तक अपने विचार कैसे (बेचने) पहुंचाने है। उनका मुख्य लक्ष्य खुद के कार्य में सफलता हासिल करना होता है। यह योजना बहुत ही अच्छी बनाते है और मित्रों के प्रति वफादार होते है। ऐसे लोग एकसमय में कई काम करने की योग्यता रखते है। इसलिए इन्हें आराम की आवश्यकता होती है। ऐसे लोग लक्ष्य और आत्मविश्वास से पूर्ण और स्वतंत्र रहने वाले होते है। इनको किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसंद नहीं है ये अपने अधीन रख कर कार्य करवाना पसंद है।

दिनांक 1 व्यक्ति उमंगी होते है। जैसे की सूर्या को ऊर्जा का स्त्रोत कहा गया है और जीवन के चक्र के प्रवाह का माध्यम माना जाता है। इसी प्रकार अंक 1 वाले जातक समाज के अंदर एक महत्वपूर्ण स्थान बनाते है। इन्हें अपने सपनों को साकार करना आता है और यह इनकी विशेषता होती है।

ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में भौतिक साधनों का भरपूर आनंद उठाते हैं।यह अनुशासन प्रिय, ईमानदार होते है। यह हमेशा उच्चकोटी के कार्य करना ही पसंद करते है। ज्योतिष, डाक्टरी और कला से संबंधित कार्य करना इनको पसंद है और यह राजनीति में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते है। इसके साथ ही यह हमेशा राजनीति में अधिक रुचि दिखाते है और किसी भी वस्तु को पहचानने की क्षमता रखते है। जीवन में हर कठिनाई को चुनौती देने वाले होते है।

बीमारिया: हाई बी.पी, बदहजमी, आंखों के रोग, गर्मीयों में लू लग जाना, पीलिया, ब्रैन हैमरेज रिश्ते:- जीवन के शुरुआती सालों में इनके कई निजी रिश्ते होते है। यह सुन्दर लोगों के प्रति अकर्षित होते है। लेकिन शादीशुदा जीवन में जिद्दी स्वभाव के कारण कई प्रकार की परेशानियां हो सकती है।

By Tapeshwar Bhardwaj

Tapeshwar Bhardwaj Ji | Founder of A Vastu Solution | Vastu Consultant with 21+ Years of Experience in Traditional Vastu Shastra. Specializing in 16 Directions Vastu Analysis, Residential & Commercial Vastu, Industrial Vastu, Plot Selection, House Map Vastu, Brahma Sthan Analysis, Astrology & Numerology. Providing practical Vastu solutions through traditional principles, Colour Therapy and Metal Remedies, without unnecessary demolition or expensive pyramids. Online Consultations Across India & Worldwide.