सिद्ध योग सारणी विक्रम संवत – २०८२

ब्रह्मांड में घूम रहे ग्रह उपग्रह की गतियां के अनुसार जो स्थितियां बनती हैं उनमें कुछ स्थितियां अच्छी होती है कुछ बुरी होती हैं ज्योतिष के आधार पर देखा जाए तो वह समय अतिरिक्त प्रभावशाली होता है उसे समय में किया गया कार्य सिद्ध होता है।

सिद्ध योग में किया गया कार्य सिद्ध होता है। इस योग का निर्माण वार , तिथि के अनुसार होता है। इस योग को साधना कार्य,मंत्र जाप सिद्धि तथा किसी कार्य को शुरू करते समय प्रयोग में लिया जाता है। सिद्ध योग बनने वाली स्थिति। शुक्रवार को नंदा तिथि प्रतिपदा ,षष्टि ,एकादशी हो तो सिद्ध योग होता है।

बुधवार को भद्रा तिथि द्वितीया ,सप्तमी,द्वादशी हो तो सिद्ध योग होता है। मंगलवार को जया तिथि तृतीया ,अष्टमी, त्रयोदशी हो तो सिद्ध योग होता है। शनिवार को रिक्ता तिथि चतुर्थी ,नवमी,चतुर्दशी हो तो सिद्ध योग होता है। गुरूवार को पूर्णा तिथि पंचमी,दशमी,पूर्णिमा हो तो सिद्ध योग होता है जिसमें सभी कार्यों में सिद्धि मिलती है |

2025 अप्रैल माह में सिद्ध योग ।

  • 2-4-2025 प्रातः 6 बजकर 23 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक।
  • 21-4-2025 दोपहर 12 बजकर 37 मिनट से रात्रि बाद प्रातः 6 बजकर 2 मिनट तक।

2025 मई माह में सिद्ध योग ।

  • 10-5-2025 बाद प्रातः 3 बजकर 14 मिनट से प्रातः 5 बजकर 47 मिनट तक।
  • 19-5-2025 प्रातः 5 बजकर 43 मिनट सांयकाल 7 बजकर 30 मिनट तक।
  • 29-5-2025 रात्रि 10 बजकर 39 मिनट से प्रातः 5 बजकर 39 मिनट तक।
  • 7-5-2025 सुबह 9 बजकर 40 मिनट से रात्रि बाद प्रातः 5 बजकर 38 मिनट तक।

2025 जून माह में सिद्ध योग ।

  • 26-6-2025 सुबह 8 बजकर 46 मिनट से रात्रि बाद प्रातः 5 बजकर 40 मिनट तक।

2025 जुलाई माह में सिद्ध योग ।

  • 5-7-2025 प्रातः 5 बजकर 43 मिनट से सायं काल 7 बजकर 50 मिनट तक।
  • 15-7-2025 रात्रि बाद प्रातः 5 बजकर 47 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक।
  • 24-7-2025 प्रातः 5 बजकर 53 मिनट से दोपहर 4 बजकर 42 मिनट तक।

2025 अगस्त माह में सिद्ध योग ।

  • 12-8-2025 सुबह 11 बजकर 50 मिनट से रात्रि बाद प्रातः 6 बजकर 3 मिनट तक।

2025 सितंबर माह में सिद्ध योग ।

  • 9-9-2025 प्रातः 6 बजकर 16 मिनट से सायं काल 6 बजकर 5 मिनट तक।
  • 28-9-2025 रात्रि बाद 3 बजकर 53 मिनट से प्रातः 6 बजकर 26 मिनट तक।

2025 अक्टूबर माह में सिद्ध योग ।

  • 17-10-2025 दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से रात्रि बाद प्रातः 6 बजकर 36 मिनट तक।
  • 26-10-2025 सुबह 10 बजकर 43 मिनट से रात्रि बाद प्रातः 6 बजकर 42 मिनट तक।

2025 नवंबर माह में सिद्ध योग ।

  • 5-11-2025 रात्रि बाद प्रातः 6 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 49 मिनट तक ।
  • 14-11-2025 प्रातः 6 बजकर 55 मिनट से रात्रि 9 बजकर 20 मिनट तक।
  • 23-11-2025 सुबह 7 बजकर 2 मिनट से रात्रि 7 बजकर 25 मिनट तक।

2025 दिसंबर माह में सिद्ध योग ।

  • 3-12-2025 सांयकाल 6 बजकर 1 मिनट से रात्रि बाद प्रातः 7 बजकर 10 मिनट तक।
  • 22-12-2025 रात्रि बाद प्रातः 5 बजकर 29 मिनट से प्रातः 7 बजकर 22 मिनट तक।
  • 31-12-2025 सुबह 7 बजकर 25 मिनट से रात्रि 1 बजकर 29 मिनट तक।

2026 जनवरी माह में सिद्ध योग ।

  • 19-1-2026 सुबह 11 बजकर 49 मिनट से रात्रि बाद प्रातः 7 बजकर 26 मिनट तक।
  • 28-1-2026 सुबह 7 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 26 मिनट तक।

2026 फरवरी माह में सिद्ध योग ।

  • 7-2-2026 रात्रि 2 बजकर 22 मिनट से रात्रि बाद प्रातः 7 बजकर 17 मिनट तक।
  • 16-2-2026 सुबह 7 बजकर 11 मिनट से रात्रि 8 बजकर 44 मिनट तक।

2026 मार्च माह में सिद्ध योग ।

  • 7-3-2026 सुबह 11 बजकर 9 मिनट से रात्रि बाद प्रातः 6 बजकर 51 मिनट तक।

By Tapeshwar Bhardwaj

Tapeshwar Bhardwaj Ji | Founder of A Vastu Solution | Vastu Consultant with 21+ Years of Experience in Traditional Vastu Shastra. Specializing in 16 Directions Vastu Analysis, Residential & Commercial Vastu, Industrial Vastu, Plot Selection, House Map Vastu, Brahma Sthan Analysis, Astrology & Numerology. Providing practical Vastu solutions through traditional principles, Colour Therapy and Metal Remedies, without unnecessary demolition or expensive pyramids. Online Consultations Across India & Worldwide.