इस संसार में व्यक्ति की पहचान उसके कर्मों अनुसार होती है। लेकिन उसके अतिरिक्त उसकि पहचान एक नामानुसार भी कि जाती है। जब वह इस संसार में जन्म लेता है तो मानव शरीर का एक नाम रखा जाता है जो कि आगे चलकर उसकी पहचान बनता है ज्योतिष शास्त्र में नाम रखने की विधि पूर्ण रूप से वैज्ञानिक है।

नाम जीवन भर व्यक्ति की पहचान बनता है। नाम पूर्णतः विधिवत तरीके से रखा जाता है। जब मनुष्य का जन्म होता है तो उस समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में स्थित होता है उसी नक्षत्र के अनुसार व्यक्ति का नाम रखा जाता है प्रत्येक नक्षत्र के चार चरण होते हैं। चंद्रमा जिस चरण में भ्रमण कर रहा होता है उसी चरणाक्षर के अनुसार नाम रखा जाता है।

प्रत्येक अक्षर का एक विशेष प्रभाव होता है जो कि व्यक्ति के स्वभाव में देखने को मिलता है। यह विशेष विधि पूर्ण रूप से वैज्ञानिकता पर आधारित है। और यह विधि बहुत पुरानी है तथा ज्योतिष की शुरुआत जब से हुई थी तब से प्रचलन में है। लेकिन आज के समय में नाम की पहचान राशि अनुसार की जाती है जो कि नक्षत्र अनुसार ही है।

यहां राशियों का प्रचलन नाम की पहचान के लिए बहुत बाद में किया जाने लगा है जब राशियों की खोज हुई तब विद्वानों ने भचक्र को 12 भागों में बांटा जो कि पहले नक्षत्रों के अनुसार विभाजित किया हुआ था।

उसे नई पहचान राशियों के अनुसार दी गई जो कि बाद में राशीयों के अनुसार हि पहचान बनती गयी और आज भी प्रचलन में है। नाम को राशियों के अनुसार देखा जाता है ।प्रचलन में है नाम की राशि क्या है यही पूछा जाता है। राशियों को भचक्र के अनुसार 108 चरण या अक्षरों के अनुसार विभाजित किया गया है।प्रत्येक राशि में नो अक्षर या चरण आते है।

जो इस प्रकार है। भचक्र को राशियों के अनुसार 12 भागो में विभाजित करने पर नक्षत्रों के क्षेत्र का भी विभाजित हो गया। एक नक्षत्र में चार चरणों का क्षेत्र समलित हैं। इसी के अनुसार राशि के क्षेत्र में नो चरणो को समलित किया गया हैं। इस व्यवस्था अनुसार एक राशि में स्वा दो नक्षत्रों का क्षेत्र समलित है। इस अनुसार एक नक्षत्र का क्षेत्र दो राशियों से भी जुड़ा हुआ हैं।

मेष राशि:- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ अक्षर आते है।

वृष राशि:- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो अक्षर आते है।

मिथुन राशि:- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हअक्षर आते है।

कर्क राशि:- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो अक्षर आते है।

सिंह राशि:- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे अक्षर आते है।

कन्या राशि:- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो अक्षर आते है।

तुला राशि:- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते अक्षर आते है।

वृश्चिक राशि:- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू अक्षर आते है।

धनु राशि:- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे अक्षर आते है।

मकर राशि:- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी अक्षर आते है।

कुंभ राशि:- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा अक्षर आते है।

मीन राशि:- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची अक्षर आते है।

इस लेख में किसी भी तरह कि त्रुटि हो तो आप मुझे अवगत जरूर करवाएं।

By Tapeshwar Bhardwaj

Tapeshwar Bhardwaj Ji | Founder of A Vastu Solution | Vastu Consultant with 21+ Years of Experience in Traditional Vastu Shastra. Specializing in 16 Directions Vastu Analysis, Residential & Commercial Vastu, Industrial Vastu, Plot Selection, House Map Vastu, Brahma Sthan Analysis, Astrology & Numerology. Providing practical Vastu solutions through traditional principles, Colour Therapy and Metal Remedies, without unnecessary demolition or expensive pyramids. Online Consultations Across India & Worldwide.