यात्रा में घात विचार।
घात राशि विचार।

घात दोष राज सेवा,विवाद, युद्ध शिकार के लिए तथा अन्य यात्रा मे घातक होता है इस लिए यात्रा में सर्वदा निषेध है।तीर्थ यात्रा, विवाह मे कि गई यात्रा, गुरूकुल मे जाने के लिय कि जाने वाली यात्रा मे इसका विचार नही होता।अन्य किसी मंगल कार्यक्रम मे इसका विचार नही होता।

मेष राशि वाले जातक को पहला चंद्रमा।
वृष राशि वाले जातकों पांचवा चंद्रमा।
मिथुन राशि वाले जातक को नोवा चंद्रमा ।
कर्क राशि वाले जातक को दूसरा चंद्रमा।
सिंह राशि वाले जातक को छटा चंद्रमा।
कन्या राशि वाले जातक को दसवां चंद्रमा।
तुला राशि वाले जातक को तीसरा चंद्रमा।
वृश्चिक राशि वाले को सातवां चंद्रमा।
धनु राशि वाले जातक को चौथा चंद्रमा।
मकर राशि वाले जातक को आठवां चंद्रमा।
कुंभ राशि वाले जातक को ग्यारहवां चंद्रमा।
मीन राशि वाले जातक को बाहरवां में चंद्रमा।

घात नक्षत्र विचार:-


मेष राशि वालों के लिए मघा नक्षत्र ।
वृष राशि वालों के लिए हस्त नक्षत्र।
मिथुन राशि वालों के लिए स्वाति नक्षत्र।
कर्क राशि वालों के लिए अनुराधा नक्षत्र।
सिंह राशि वालों के लिए मूल नक्षत्र।
कन्या राशि वाले जातको के लिए श्रवण नक्षत्र।
तुला राशि वाले जातकों के लिए उत्तराषाढ़ा नक्षत्र ।वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए रेवती नक्षत्र ।
धनु राशि वाले जातकों के लिए भरणी नक्षत्र।
मकर राशि वाले जातकों के लिए रोहिणी नक्षत्र।
कुभं राशि वाले जातकों के लिए आर्द्रा नक्षत्र।
मीन राशि वाले जातकों के लिए आश्लेषा नक्षत्र।
यह नक्षत्र घातक होते हैं।

घातवार विचार-


मकर राशि वालों के लिए मंगलवार।
वृष सिंह तथा कन्या राशि वालों के लिए शनिवार। मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार ।
मेष राशि वालों के लिए रविवार।
कर्क राशि वालों के लिए बुधवार।
धनु , वृश्चिक , तथा मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार ।
कुंभ तथा तुला राशि वालों के लिए बृहस्पतिवार।
यह घातक वार कहे गए हैं।

घात लग्न विचार।
मेष राशि वालों के लिए मेष लग्न।
वृष राशि वालों के लिए वृष लग्न।
मिथुन राशि वालों के लिए कर्क लग्न।
कर्क राशि वालों के लिए तुला लग्न।
सिंह राशि वालों के लिए मकर लग्न।
कन्या राशि वालों के लिए मीन लग्न।
तुला राशि वालों के लिए धनु लग्न।
वृश्चिक राशि वालों के लिए वृश्चिक लग्न।
धनु राशि वालों के लिए धनु लग्न।
मकर राशि वालों के लिए कुंभ लग्न।
कुंभ राशि वालों के लिए मिथुन लग्न।
मीन राशि वालों के लिए सिंह लग्न।
यह घातक लग्न कहे गए हैं।

घात तिथि:- वृष कन्या तथा मीन राशि वालों के लिए पूर्णा तिथि ।
मिथुन तथा कर्क राशि वालों के लिए नंदा।
तुला मेष मकर तथा कुंभ राशि वालों के लिए रिक्ता तिथि ।
धनु सिह,कुभं राशि वालो के लिए जया सज्ञक तिथि घातक होती है।

यात्रा में वार निषेध नक्षत्र विचार।